फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The DM reprimanded the officers who arrived at the meeting with incomplete information

Amroha News: बैठक में अधूरी जानकारी के साथ पहुंचे अधिकारी तो डीएम ने लगाई फटकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
The DM reprimanded the officers who arrived at the meeting with incomplete information
अमरोहा।
विज्ञापन

जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधूरी जानकारी के साथ पहुंचे एडीपीआरओ कड़ी फटकार लगाई। कहा, सुनिश्चित करें कि बैठकों में केवल विभागाध्यक्ष ही पहुंचे। उन्होंने अगली बैठक एक सप्ताह के बाद आयोजित करने के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति व जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक की। डीएम ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत में ठोस अपशिष्ट और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए की जा जा रही कार्यवाही, आरआरसी सेंटर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तो पंचायत राज विभाग के एडीपीआरओ संतोषजनक जबाव नहीं दे सके। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सुनिश्चित करें कि अगली बैठक में विभागाध्यक्ष ही बैठक में शामिल हों। उन्होंने डीएफओ को अगली बैठक एक सप्ताह बाद बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी चिकित्सालयों से निकलने वाले मेडिकल बायो वेस्ट की जानकारी सीएमओ से ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed