फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The district will soon get the gift of e-buses

Amroha News: जिले को जल्द मिलेगी ई-बसों की सौगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
The district will soon get the gift of e-buses
अमरोहा। सब कुछ सही रहा तो जल्द ही अमरोहा को ई-बसों की सौगात मिल सकती है। पिछले दिनों शासन से ई-बसों के संचालन के लिए अमरोहा डिपो रूटों का प्रस्ताव मांगा गया था। यहां से विभिन्न शहरों के लिए प्रस्तावित रूट बनाकर 20 बसों की डिमांड की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रस्ताव पास होते ही जिले में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश को पांच हजार ई-बसें मिली हैं। इसके तहत आने वाले समय में अमरोहा डिपो की सूरत भी बदली-बदली नजर आ सकती है। यहां पर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। शासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि पिछले दिनों शासन की ओर से अमरोहा जिले में ई बसों के संचालन के लिए रूटों का प्रस्ताव मांगा गया था। जिसके तहत विभिन्न रूट प्रस्तावित किए गए हैं। जिसके लिए 20 बसों की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

-----
प्रस्तावित रूट बसों की संख्या
अमरोहा से बिजनौर 2
अमरोहा से अलीगढ़, 2
अमरोहा से मुरादाबाद 5
अमरोहा से नजीबाबाद 4
अमरोहा से मेरठ 1
अमरोहा से बेरली-पीलीभीत 2
अमरोहा से चंदौसी-बदायूं 2
अमरोहा से अलीगढ़-मथुरा 1
अमरोहा से अलीगढ़-आगरा 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed