{"_id":"67cb500d165c170ad804d609","slug":"the-district-got-five-bums-doctors-eight-mbbs-doctors-are-expected-soon-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-135603-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले को पांच बीयूएमएस डॉक्टर मिले, आठ एमबीबीएस के जल्द मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले को पांच बीयूएमएस डॉक्टर मिले, आठ एमबीबीएस के जल्द मिलने की उम्मीद
Sat, 08 Mar 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने की उम्मीद जगी है। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग को पांच बीयूएमएस डॉक्टर मिल गए हैं। जल्द ही आठ एमबीबीएस डॉक्टरों के मिलने की उम्मीद है। अगले सप्ताह इंटरव्यू के बाद एमबीबीएस डॉक्टर ज्वाइंनिग कर सकते हैं। इसके बाद डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इन डॉक्टरों की तैनाती सीएचसी और पीएचसी पर की जाएगी।
जिले में मेडिकल ऑफिसर, जनरल फिजिशियन, फिजिशियन के 20 पद खाली हैं। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से संविदा पर एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती के निर्देश मिले थे। जनपद में 20 पदों के सापेक्ष 8 डॉक्टरों की तैनाती करनी है। आने वाले सात दिन के भीतर वॉक इन इंटरव्यू होंगे। इसके बाद जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा अभ्यर्थियों का अनुमोदन होगा। इसके बाद डॉक्टर को उनका ऑफर लेटर दिया जाएगा। सीएमओ के मुताबिक दस डॉक्टरों की तैनाती होने के बाद कुछ राहत मिलेगी। इन डॉक्टरों की तनख्वाह एक लाख रुपये प्रतिमाह होगी। इसके अलावा बीयूएमएस डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले को पांच डॉक्टर मिल गए हैं। आठ एमबीबीएस डॉक्टर के मिलने के बाद सभी डॉक्टरों की तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की जाएगी। जैसे उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों को डॉक्टर नहीं होने के कारण वापस लौटना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र के लोग डॉक्टरों से अपना बेहतर इलाज करा सकेंगे।
विभाग को पांच बीयूएमएस डॉक्टर मिल गए हैं। आठ एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। सात दिन के भीतर एमबीबीएस डॉक्टरों के इंटरव्यू कराने के बाद उनकी तैनाती की जाएगी। डाॅ. एसपी सिंह सीएमओ