फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The dead man's body was found hanging from the tree

घर से लापता युवक का शव फंदे पर लटकता मिला, कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
The dead man's body was found hanging from the tree
अमरोहा। घर से लापता युवक का शव अपने ही खेत में शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस को युवक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें एक महिला का जिक्र है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के काला डाबरा गांव की है। यहां पर दिव्यांग शिवकुमार का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी गीता और पांच बच्चे हैं। 19 वर्षीय विपिन ने कक्षा ग्यारह तक की पढ़ाई करने के बाद खेती में परिजनों का सहयोग करना शुरू कर दिया था। परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम उसने सामान्य दिनों की तरह पशुओं के लिए कुट्टी काटी थी। इसके बाद वह कहीं चला गया। देर रात तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सोमवार की सुबह करीब छह बजे विपिन का शव अपने की खेत में शहतूत के पेड़ पर रस्सी के फंदे प से लटकता मिला। मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। थोड़ी देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों भी रोते-बिलखते मौके पर आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें गांव की एक महिला का जिक्र है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed