{"_id":"68b4b67f591dc583820153ac","slug":"the-controversy-over-faiz-e-aam-school-built-on-government-land-caught-fire-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-146769-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सरकारी भूमि पर बने फैज-ए-आम स्कूल के विवाद ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सरकारी भूमि पर बने फैज-ए-आम स्कूल के विवाद ने पकड़ा तूल
Mon, 01 Sep 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बाईपास मार्ग पर स्थित फैज-ए-आम हाईस्कूल को सरकारी भूमि पर बना होने की शिकायत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामला दो संप्रदाय के बीच जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया है। पाबंद किए गए लोगों में 10 सभासद व एक सभासद के पति और एक सभासद का बेटा है।
करीब 15 दिन पहले भाजपा से जुड़े नगर पालिका के सदस्यों ने एसडीएम को एक पत्र देकर शिकायत की थी कि बाईपास मार्ग पर बना फैज-ए-आम स्कूल सरकारी भूमि पर बना है। स्कूल बंद हो चुका है और वहां बनी दुकानों से अवैध रूप से किराया वसूला जा रहा है। शिकायत होने पर मुस्लिम सभासदों ने इसका विरोध किया था। एसडीएम ने भी मौके पर जाकर इसकी जांच की थी।
पुलिस ने मामला दोनों संप्रदाय के लोगों के बीच जुड़ा होने की वजह से शांतिभंग की आशंका में पाबंद किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि एक पक्ष से अशोक घरौटिया, प्रशांक त्यागी, मयंक गर्ग, किशनलाल प्रजापति, राजीव दीक्षित, जगत सैनी (सभी सभासद), प्रिंस चावला (सभासद पुत्र) जबकि दूसरे पक्ष से आलम शेख, नौशाद मंसूरी, इरशाद, राजा (सभी सभासद) व अफजाल सैफी (सभासद पति), इमामउददीन व समीर, अनवार को पाबंद करने के लिए एसडीएम न्यायालय को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। एसडीएम कोर्ट से सभी को ढाई-ढाई लाख रुपये का मुचलका भरने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।