फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The condition of the highway deteriorated, traders stopped work

उड़ती धूल से व्यापारी परेशान, हाईवे पर पुल का काम रुकवाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
The condition of the highway deteriorated, traders stopped work
जोया में कंपनी के लोगों से बात करते व विरोध जताते व्यापारी - फोटो : JPNAGAR
जोया (अमरोहा)। जोया में रोड पर पुल निर्माण करा रही कंपनी के अव्यवस्थित तरीका अपनाने के कारण वहां की स्थिति बिगड़ गयी। धूल रोकने की व्यवस्था नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने वहां पर चल रहे काम को रुकवा दिया। वहां पर मौजूद कंपनी के इंजीनियर से व्यापारियों की जमकर नोकझोंक हुई। मामला बहुत ही बिगड़ जाता लेकिन, व्यापारियों ने संयम का परिचय देते हुए काम होने नहीं दिया। कहा जब तक पानी का छिड़काव नहीं होगा तब तक पुल निर्माण और मिट्टी खुदाई का काम नहीं करने देंगे। व्यापारियों ने कहा, कंपनी के अधिकारी न समझे तो फिर वे इसके खिलाफ जिलाधिकारी उमेश मिश्र से मिल कर इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

जोया में हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण दोनों तरफ मिट्टी का भराव चल रहा है। निर्माणाधीन कंपनी अपना काम तो कर रही है लेकिन तीन दिन से चल रही हवा ने व्यापारियों का जीना मुहाल कर दिया है। चारों तरफ धूल ही धूल उड़ रही है जिससे व्यापार बिल्कुल ठप हो गया है। उड़ रही धूल से परेशान व्यापारियों ने हाईवे पर ओवरब्रिज का काम रुकवा दिया। परेशान व्यापारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज पर एकत्र हुए और काम कर रहे मजदूरों को बुला लिया। बाद में आए इंजीनियर दुर्गेश सिंह से व्यापारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

उसके बाद कंपनी के डीजीएम हेमंत पारीक से फोन पर बात भी की ओर स्पष्ट कहा जब तक पानी का छिड़काव नहीं होगा तब तक काम नही होगा। इस पर डीजीएम हेमंत के जल्द पानी का छिड़काव कराने के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। साथ ही चेतावनी दी कि पानी छिड़काव की व्यवस्था नहीं हुई तो जिलाधिकारी से मिलेंगे। इस मौके पर अजय कुमार गुप्ता, विपिन गुप्ता, परमजीत सिंह जीतू, मोविन अहमद, भास्कर शर्मा, अमित भारद्वाज, महेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, सतेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का फोन आया था। मेरी बात हुई थी मैं छुट्टी पर हूँ। संबंधित विभाग को अवगत करा दिया है। पानी का छिड़काव करा दिया जाएगा।
-हेमंत पारीक, डीजीएम निर्माणाधीन आईआरबी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed