फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The ax used on the green mango trees for plating

प्लाटिंग के लिए आम के हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The ax used on the green mango trees for plating
The ax used on the green mango trees for plating - फोटो : JPNAGAR
माफिया ने प्लाटिंग करने के लिए आवास विकास कालोनी प्रथम के बाहरी हिस्से में खड़े आम के हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। जबकि वन विभाग ने पांच पेड़ों की अनुमति होने हवाला देते हुए कार्रवाई नहीं की। हालात ये हैं कार्रवाई तो दूर जिम्मेदारों ने मौके पर पहुंचने तक की जहमत नहीं उठाई। जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौके पर दस से अधिक पेड़ों को काटा गया है।
विज्ञापन

जिले में पेड़ों का कटान रोकने और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन कुछ माफिया उद्यान विभाग व वन विभाग के अधिकारियों से साठगांठ कर हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। यदि यहीं अनुमति किसान मांगे तो अधिकारी चक्कर कटाते हैं। लेकिन माफिया को दोनों विभाग आसानी से परमीशन दे देते हैं। हालात ये है कि शुक्रवार की रात शहर की आवास विकास कॉलोनी प्रथम के पीछे खड़े आम के बाग में हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। बावजूद इसके न तो पुलिस ने पेड़ों का कटान रोकने की कोशिश की और न वन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करने की जहमत उठाई।
विज्ञापन

डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि पांच पेड़ों के काटने की अनुमति दी गई थी। वहीं डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि मौके पर जांच कराई जाएगी। अगर गड़बड़ी मिली तो संबंधित ठेकेदार और संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed