फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Aryans Cricket Academy defeated SRCA by 55 runs.

Amroha News: द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने एसआरसीए को 55 रन से हराया

Fri, 26 Jun 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 26 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The Aryans Cricket Academy defeated SRCA by 55 runs.
जोया। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में चल रहे हॉट वेदर कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में द आर्यंस एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसआरसीए को 55 रनों से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। रोमांचक मुकाबले में द आर्यंस के बल्लेबाजों ने बड़े स्कोर की नींव रखी, जबकि गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दं आर्यंस की टीम ने 29.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 235 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटकों के बाद उदय वीर ने पारी को संभालते हुए 75 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए। वहीं अचित चहल ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 20 गेंदों में 50 रन जड़ दिए। उनकी पारी में आठ चौके और दो शानदार छक्के शामिल रहे। हरफनमौला खिलाड़ी नोनी ने भी जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में 45 रन मिले, जिसने स्कोर को और मजबूत बनाया। एसआरसीए की ओर से गेंदबाजी में कृष ने दो विकेट हासिल किए, जबकि वंश और संजीव चौधरी को एक-एक सफलता मिली। हालांकि द आर्यंस के बल्लेबाजों के सामने विपक्षी गेंदबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरसीए की शुरुआत संघर्षपूर्ण रही। टीम के बल्लेबाज समय-समय पर अच्छे शॉट लगाते रहे, लेकिन बड़ी साझेदारियां नहीं बना सके। आयुष्मान ने 33 रन, कप्तान ओम ने 32 रन, कार्तिक ने नाबाद 32 रन और वंश ने 25 रन बनाए। इसके बावजूद पूरी टीम 27 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। द आर्यंस की ओर से गेंदबाजी में साहिल खान और नोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। आदित्य राज, आयशा सिंह और जायान ने भी एक-एक विकेट हासिल कर टीम की जीत में योगदान दिया। बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नोनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने नाबाद 50 रन बनाने के साथ तीन महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए और टीम की जीत के सबसे बड़े नायक साबित हुए। इस दौरान द आर्यंस स्कूल के संस्थापक अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ अमन लिट, चमन सिंह, उमेर, सतीश गौतम, पंकज चौधरी, राकेश कुमार तथा अमरोहा क्रिकेट परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। मैच के सफल संचालन में अंपायरों और स्कोरिंग टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में इस शानदार जीत के साथ द आर्यंस की टीम ने खिताब की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed