{"_id":"6acfebe50fb29e753e03f083","slug":"the-aryans-academys-spectacular-victory-powered-by-manits-hat-trick-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175521-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मानित की हैट्रिक से द आर्यंस एकेडमी की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मानित की हैट्रिक से द आर्यंस एकेडमी की शानदार जीत
Thu, 15 Oct 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी अंडर-14 उभरते खिलाड़ी कप-2026 में बुधवार को द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी जोया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसपीएस क्रिकेट एकेडमी चंदौसी को पांच विकेट से हरा दिया। आर्यंस के कप्तान मानित चौधरी ने हैट्रिक के साथ पांच विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में भी 45 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसपीएस क्रिकेट एकेडमी चंदौसी की टीम 35.2 ओवर में 92 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से सुमित वर्मा ने 27 और लक्ष्मण राणा ने 17 रन बनाए। आर्यंस क्रिकेट एकेडमी जोया के कप्तान मानित चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक सहित पांच विकेट झटके। नोनी ने भी दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।
93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यंस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.4 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से कप्तान मानित चौधरी ने 45 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मोहम्मद मदनी 18 रन बनाकर नाबाद रहे। एसपीएस की ओर से दक्ष और चिराग शर्मा ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में अंपायर की भूमिका मोहम्मद अमान और प्रिंस कश्यप ने निभाई, जबकि अशरफ रजा ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजक एवं कोच मोहम्मद हसीन, रुक्मणी कॉलेज के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक, शिव कुमार रावत, चमन सिंह, रोहित ठाकुर, मोहम्मद हसीब, शाहनवाज पाशा, ओम दत्त शर्मा और मंजूर अब्बास सहित खिलाड़ी, अभिभावक और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।