फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The anti-corruption team was trying to arrest the accountant for six days

Amroha News: छह दिन से लेखपाल को गिरफ्तार करने की फिराक में थी एंटी करप्शन टीम

Thu, 11 Sep 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The anti-corruption team was trying to arrest the accountant for six days
अमरोहा। किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने में गिरफ्तार लेखपाल उत्तम बालियान को बुधवार को एंटी करप्शन की टीम देहात थाने से बरेली ले गई। लेखपाल को बरेली एंटी करप्शन कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम लेखपाल उत्तम को गिरफ्तार करने के लिए छह दिन से लगी थी।
विज्ञापन


किसान की शिकायत के बाद दो सितंबर को टीम गठित की गई थी। चार सितंबर को रिश्वत के साथ गिरफ्तार करने की योजना थी लेकिन उस समय लेखपाल उत्तम सरकारी कार्य से बाहर चला गया था। इसके बाद छह सितंबर को फिर टीम गठित की गई और एंटी करप्शन एसपी लखनऊ द्वारा आठ से नौ तारीख में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंगलवार को अमरोहा पहुंची मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल उत्तम बालियान को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया।
विज्ञापन


50 हजार मांगे थे, 20 हजार देने हुआ था तय



हसनपुर तहसील क्षेत्र के बंशीवाल महरपुर गांव निवासी किसान कल्यान सिंह ने चकबंदी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर मां के नाम की जमीन को एक ही चक में शामिल कराने के लिए कहा था। क्षेत्र में तैनात चकबंदी लेखपाल उत्तम बालियान को रिपोर्ट लगानी थी। आरोप है कि लेखपाल उत्तम ने रिपोर्ट लगाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। वहीं, 20 हजार रुपये में मामला तय हो गया। कल्यान सिंह ने मामले की शिकायत मुरादाबाद एंटी करप्शन के अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मंगलवार दोपहर दो बजे कल्यान सिंह को लेखपाल को रिश्वत देने भेजा। इस दौरान मुजफ्फरनगर के भोरकलां क्षेत्र के मुडभर गांव निवासी लेखपाल उत्तम बालियान ने किसान कल्यान को अमरोहा के मोहल्ला दीनदयाल नगर स्थित एक मकान पर बुलाया। कल्यान ने रिश्वत की रकम लेखपाल को दी तो तुरंत एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि एंटी करप्शन टीम बुधवार को दोबारा देहात थाने पहुंची और यहां से लेखपाल को बरेली कोर्ट ले गई। यहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने लेखपाल को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed