{"_id":"626060a96d3f505e372df04d","slug":"textile-businessman-dies-in-road-accident-wife-serious-jpnagar-news-mbd4254107167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन
बाइक सवार कपड़ा कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी पत्नी की हालत निजी अस्पताल में नाजुक बनी हुई है।
ये हादसा बिजनौर जनपद के फीना तिराहे पर हुआ। नौगांवा सादात के मोहल्ला बुध बाजार में साबिर अली का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। साबिर अली कपड़ा कारोबारी थे। बुधवार सुबह वह पत्नी के साथ बाइक से बिजनौर जनपद के नहटौर से कपड़ा खरीदने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शिवाला कलां थानाक्षेत्र के फीना तिराहा पर पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल दंपती को नूरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने साबिर को मृत घोषित कर दिया। लिहाजा साबिर की पत्नी को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले आए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।