{"_id":"61785d971e194d77c22ad2ef","slug":"ten-thousand-rupees-extortion-sought-from-tv-channel-journalist-gajraula-news-mbd407528662","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी चैनल के पत्रकार से मांगी दस हजार रुपये की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी चैनल के पत्रकार से मांगी दस हजार रुपये की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। टीवी चैनल पत्रकार ने साथी पत्रकारों पर हर महीने दस हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही विरोध करने पर लात घूंसों से पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर गजरौला पुलिस एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरिया एहतमाली निवासी बच्चन सिंह एक न्यूज चैनल का जिला प्रभारी है। वह सोमवार की दोपहर ढाई बजे ख्यालीपुर ढाल सामने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक ढाबे पर बैठा था। तभी संजय निवासी जलाल नगर और प्रदीप निवासी सलेमपुर गौसाईं आए। आरोप है कि आरोपियों ने पत्रकारिता करने पर सीनियर पत्रकारों को दस-दस हजार रुपये महीना देने के लिए दबाव बनाया। स्पष्ट कहा यदि तुम हमको महीना नहीं दोगे तो हम तुम्हारे खिलाफ मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवा देंगे। बच्चन सिंह दस-दस हजार रुपये देने से इंकार किया तो आरोपियों ने उसे लात घूंसों से मारना पीटना शुरू किया। जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि संजय ने धमकी दी कि मेरा इतिहास उठाकर देख मैं छोटा सा ही बदमाश रहा हूं। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि संजय और प्रदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।