{"_id":"62cc7baa7ed4833a3c553596","slug":"ten-days-after-construction-on-the-highway-in-front-of-bhanpur-the-sunken-road-gajraula-news-mbd434303212","type":"story","status":"publish","title_hn":"भानपुर के सामने हाईवे पर निर्माण के दस दिन बाद धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भानपुर के सामने हाईवे पर निर्माण के दस दिन बाद धंसी सड़क
विज्ञापन
गांव भानपुर के सामने हाईवे पर ओवरब्रिज के पास सड़क धंस गई। एक फीट आकार चौड़ा और दो मीटर गहरा गड्ढा बन गया। राहगीरों ने मामले की जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों को दी। हरकत में आए प्राधिकरण के कर्मचारी गड्ढे को भरने में लग गए।
भानपुर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार्च-21 में ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हुआ, जो जून में पूर्ण हुआ है। ओवरब्रिज आठ लेन है। बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए भानपुर के सामने ही डिवाइडर के बराबर में ड्रेन बनाया गया है। ड्रेन के नीचे चेंबर हैं जिसमें पाइप दबाए गए हैं। जून के अंतिम सप्ताह में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर दोनों तरफ की लेन को यातायात के लिए चालू कर दिया गया। मगर ओवरब्रिज निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। मानक के अनुसार निर्माण सामग्री नहीं लगाई जाने के कारण रविवार की रात भानपुर सामने ओवरब्रिज पर सड़क धंस गई। सड़क में एक फिट से अधिक चौड़ा और करीब दो मीटर गहरा गड्ढा बन गया। उसके आसपास काफी दूर तक भी सड़क भी बैठ गई। सुबह राहगीरों ने ओवरब्रिज पर सड़क को धंसा देखा तो तुरंत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दूसरी जगह पर काम कर रहे कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्राधिकरण के अभियंता प्रवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाईवे पर बने गड्ढे को देखा। जेसीबी मंगा कर हाईवे पर बने गड्ढे को भरवाया।
भानपुर के सामने ओवरब्रिज पर सड़क धंस जाने के कारण दिल्ली के तरफ वाहन जाने वाली लेन को बंद कर दिया गया। ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले ही मुरादाबाद की दिशा में अवरोध लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी मुस्तैद हो गए। उन्होंने दिल्ली की दिशा में जा रहे वाहनों को ओवरब्रिज से रोक कर नीचे की तरफ से गुजारा। इस कारण हाईवे पर जाम लगा रहा। दिन भर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
हाईवे के पानी निकासी के लिए बनाए गए चेंबर के पाइप से पानी लीक होने के कारण उसके साथ मलबा बह गया था। इस कारण ओवरब्रिज के पास सड़क पर गड्ढा बन गया था जिसकी जानकारी रात को मिल गई थी जिसे दुरुस्त कराया गया है।
हेमंत पारीक, जीएम आईआरबी हापुड़ मुरादाबाद टोलवे लिमिटेड