{"_id":"61cf4c5ab5137a0dab0639b2","slug":"tehsildar-inspector-and-bdo-nominated-to-follow-the-code-of-conduct-jpnagar-news-mbd4145375146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के पालन के लिए तहसीलदार, इंस्पेक्टर और बीडीओ नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के पालन के लिए तहसीलदार, इंस्पेक्टर और बीडीओ नामित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए राजस्व अधिकारी और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। यह लोग आदर्श आचार संहिता का पालन कराएंगे। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव को सकुशल और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना है किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर कोतवाली के लिए तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक-कोतवाली, नायब तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी हैं। देहात में नौगांवा सादात के लिए तहसीलदार अमरोहा और तहसीलदार के अलावा देहात थानाध्यक्ष, बीडीओ अमरोहा शामिल हैं। इसके अलावा थाना नौगांवा सादात के लिए तहसीलदार, थानाध्यक्ष, बीडीओ अमरोहा और अधिशासी अधिकारी रहेंगे। जबकि डिडौली थानाक्षेत्र के लिए तहसीलदार अमरोहा, इंस्पेक्टर डिडौली, बीडीओ जोया और अधिशासी अधिकारी जोया रहेंगे। जबकि थाना रजबपुर में अमरोहा के लिए तहसीलदार और थानाध्यक्ष, रजबपुर,रहेंगे। इनके अलावा धनौरा के लिए तहसीलदार और एसओ धनौरा के अलावा नायब तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी रहेंगे। जबकि बछरायूं थानाक्षेत्र में तहसीलदार धनौरा, अधिशासी अधिकारी धनौरा, एसओ बछरायूं और नायब तहसीलदार गजरौला और अधिशासी अधिकारी गजरौला भी रहेंगे। थाना गजरौला में हसनपुर के लिए तहसीलदार हसनपुर, थानाध्यक्ष, गजरौला, नायब तहसीलदार गजरौला और बीडीओ गजरौला निगरानी करेंगे।