फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenager's body found hanging on tree, fear of murder

पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging on tree, fear of murder
रहरा थाना क्षेत्र के गांव के जंगल में 17 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके पैर जमीन से सटे हुए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को गांव में ही एक युवक के साथ बात करते हुए देखे जाने पर परिजनों ने किशोरी को डांट दिया था।
विज्ञापन

घटना रहरा थाना क्षेत्र के गांव की है। यहां मंगलवार सुबह घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर अपने चचेरे दादा के खेत में पेड़ पर फंदे से 17 वर्षीय किशोरी का शव लटका मिला। लोगों ने देखकर किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच परिजन पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फंदे से लटकी किशोरी के पैर जमीन से सटे हुए थे। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना हे कि सोमवार रात को गांव में एक शादी थी। किशोरी दूसरे गांव के युवक के साथ अकेले में बात करते हुए देखी गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे फटकार भी लगाई थी। थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि किशोरी का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed