फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teenager reached delhi

संदिग्ध परिस्थितियों में गयाब किशोर दिल्ली पहुंचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
teenager reached delhi
अमरोहा। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर घर से लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। उसका फोन भी घर पर ही है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच की। इसी बीच किशोर के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे दिल्ली से बरामद कर लिया है। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने चला गया था।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेरियान का है। यहां पर मोहम्मद इलियास का परिवार रहता है। आरोप के मुताबिक 23 अगस्त की शाम 6 बजे उनका 15 वर्षीय बेटा फरहान अचानक घर से लापता हो गया। वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ कर गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने मंगलवार को कोतवाली में अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी और एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया बुधवार को किशोर को दिल्ली से बरामद कर लिया है। वह अपने दोस्तों के साथ दिल्ली घूमने चला गया था। फिलहाल उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed