{"_id":"61804528dc887c17ed55f745","slug":"teenager-raped-by-feeding-intoxicants-jpnagar-news-mbd408203183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली (अमरोहा)। किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद खंडहर मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। एक भाई ने दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किशोरी की मां ने आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति फल विक्रेता है। उसकी पत्नी का आरोप है कि 26 अक्तूबर को उसकी नाबालिग बेटी अपनी दादी के घर जा रही थी। आरोप है कि मोहल्ले के युवक ने उसे पकड़ लिया और नशीला पदार्थ खिलाकर खंडहर मकान में ले गया। यहां एक भाई ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। बाद में आरोपी भाइयों ने अश्लील फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह फोटो वायरल हुए तो किशोरी के परिजनों तक पहुंच गए। पीड़ित पक्ष के जानकारी करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सोमवार को पीड़िता की मां ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर दोनों भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।