फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenager caught giving exam instead of younger brother

छोटे भाई की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया किशोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teenager caught giving exam instead of younger brother
नगर के लाला सत्यप्रकाश लक्ष्मी देवी सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी का बड़ा भाई पहुंच गया। विद्यालय के सचल दल ने उसे चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। सचल दल ने पुलिस को उसे सौंप दिया। किशोर का कहना है कि उसके छोटे भाई की सेहत खराब थी। इसलिए वह उसकी जगह चित्रकला विषय की परीक्षा देने के लिए आ गया। उत्तर पुस्तिका को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य ब्रजगोपाल यादव ने बताया कि सूरज सिंह इंटर कॉलेज रूखाल के यूपी बोर्ड के कक्षा 10 के छात्रों का परीक्षा सेंटर हसनपुर के लाला सत्यप्रकाश लक्ष्मी देवी सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में है। सोमवार को चित्रकला की परीक्षा थी। सुबह आठ बजे से परीक्षा शुरू हो गई। सुबह करीब 8.55 बजे विद्यालय के सचल दल के हेड वीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, अनुज कुमार और शिवांगी अग्रवाल की टीम परीक्षा केंद्रों की चेकिंग पर निकली हुई थी। सचल दल ने इस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एक कमरे में सचल दल के सदस्यों ने देखा कि एक छात्र का प्रवेशपत्र पर लगा फोटो सीट पर बैठे छात्र के चेहरे से नहीं मिल रहा है। शक होने पर सचल दल ने किशोर से सख्ती से पूछताछ की। केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य ब्रजगोपाल यादव के मुताबिक परीक्षा में गड़बड़ी करते हुए पकड़े किशोर ने स्वीकार किया है कि वह अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा देने आ गया था। छोटे भाई की तबीयत खराब थी। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसकी उत्तर पुस्तिका को सील कर दिया है, जिसे यूपी बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बयान:
छोटे भाई की जगह परीक्षा देते एक किशोर को पकड़ा गया है। आरोपी किशोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
-ब्रजगोपाल यादव, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, लाला सत्यप्रकाश लक्ष्मीदेवी सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज हसनपुर।
बयान:
-छोटे भाई की जगह परीक्षा देने पहुंचे आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। -संजीव कुमार मलिक, एसएसआई, कोतवाली हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed