फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   team of haridawar won the match

हरिद्वार ने अमरोहा को छह विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
team of haridawar  won the match
अमरोहा। स कप का दूसरा मैच सोमवार को अमरोहा और हरिद्वार के बीच खेला गया। टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पीयूष नेगी की साठ रन की नाबाद पारी की बदौलत हरिद्वार ने अमरोहा को हरा दिया।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिशन के तत्वावधान में आयोजित स्व. मास्टर भूरे खां और स्व. आरिफ फारुख मेमोरियल सद्भावना कप का दूसरे मैच मोनू इलेवन अमरोहा और मार्बल्स वार्यस हरिद्वार के बीच खेला गया। मार्बल्स वार्यस हरिद्वार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मोनू इलेवन अमरोहा ने निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 200 रन बनाए। जिसमें मनु कश्यप ने 83 गेदों में 103 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जबकि अमित ठाकुर ने 49 गेदों में 51 रन बनाए। हरिद्वार की तरफ से मनीष गौड़ ने छह ओवरों में 32 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं विकास ने 6 ओवरों में 31 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य को हासिल करने मैदान में उतरी मार्बल्स वार्यस हरिद्वार ने 4 विकेट खोकर 33 ओवरों में मैच जीत लिया। हरिद्वार की तरफ से मनीष गौड़ ने 31 गेंदों में 55 रन और पीयूष नेगी ने 41 गेदों में 60 रन की नाबाद पारी खेली। यह मैच मार्बल्स वार्यस हरिद्वार ने 8 ओवर शेष रहते 6 विकेट से जीत लिया। अमरोहा की तरफ से अमित ठाकुर ने 6 ओवरों में 34 रन देकर एक विकेट लिया जबकि तुषार धारीवाल ने एक ओवर में नौ विकेट देकर 1 विकेट झटका। मैच का टॉस रिजवान पाशा ने कराया। अंपायर की भूमिका सत्येंद्र सिंह और शमशाद ने निभाई। इस दौरान परवेज पाशा, इमरान पाशा, अहसान, चमन चौहान, नजम, रजन, अनस, परवेज, शहजाद, गुफरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed