फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   team inspection green plant

पौधे देखने जिले में आई टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
team inspection green plant
अमरोहा। देखरेख के अभाव में सूखे पौधों का मामला शासन तक पहुंचे के बाद खलबली मच गई है। केंद्रीय और राज्य स्तर की टीम पौधों की हकीकत जानने के लिए जिले में आई। पहले चरण मेे एक प्वाइंट पर रोपे गए पौधों की जांच की। टीम के पहुंचने के बाद वन विभाग के अफसर भी घबरा गए। टीम ने कई बिंदुओं पर पौधों की जांच पड़ताल की। टीम के सदस्यों ने बताया कि रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके लिए जिले में लाखों पौधे रोपे जाते हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में अधिकांश पौधे नष्ट हो जाते हैं। अमर उजाला ने 13 फरवरी के अंक में मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिसका शीर्षक 27 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला, पुराने की सुध नहीं रहा। इसके बाद हड़कंप मच गया। लापरवाही का आलम यह है कि सुरक्षा के लिए बनाए गए ट्री गार्ड भी ध्वस्त हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर मामले को उठाया। इसके बाद शासन तक मामला पहुंचा। केंद्रीय और राज्य स्तर की टीम बुधवार को लकड़ा मोहल्ला स्थित नब्बू शाह कब्रिस्तान में पहुंची। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने नगर पालिका द्वारा लगाए गए पौधों की गहनता से जांच की। यहां पर विभिन्न तरह के 225 पौधे लगे हैं। इन पौधों के बारे में जानकारी ली। उनके स्थल और उनकी वास्तविक रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद टीम ने कई बिंदुओं पर आधारित सवाल पूछा। इसके बाद टीम के सदस्य लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed