{"_id":"6691c0d3ffc17949b4045154","slug":"teachers-said-protest-against-digital-attendance-will-continue-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-121963-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिक्षक बोले- जारी रहेगा डिजिटल हाजिरी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिक्षक बोले- जारी रहेगा डिजिटल हाजिरी का विरोध
विज्ञापन
अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी संगठन ऑनलाइन हाजिरी व डिजिटाइजेशन का विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में डिप्टी कलक्टर विभा श्रीवास्तव को सौंपा।
प्रदेश भर में बेसिक स्कूलों में आठ जुलाई से शुरू हुए ऑनलाइन हाजिरी व डिजिटाइजेशन को लेकर शिक्षक संगठन लगातार विरोध में हैं। शिक्षकों का कहना है कि अव्यवहारिक तरीके से शिक्षकों पर इस व्यवस्था को थोपा जा रहा है। जोकि ठीक नहीं है। उन्होंने ऑनलाइन हाजिरी व डिजिटाइजेशन का विरोध करते हुए अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह परिषदीय शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षा मित्रों व कर्मचारियों को भी अर्द्ध अवकाश दिए जाने, दूरदराज के स्कूलों में तीन दिन विलंब से पहुंचने पर आकस्मिक अवकाश समायोजित करने, शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए 30 अर्जित अवकाश या विशेष अनुमन्य अवकाश दिए जाने पर जोर दिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नखराज सिंह यादव, जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह, अवधेश कुमार, मीना यादव, जगवीर सिंह, मुशाहिद हुसैन, विपिन कुमार, सत्यवीर सिंह, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
--
पांचवें दिन भी काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर पांचवें दिन भी जनपद के शिक्षक शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन उपस्थिति व डिजिटाइजेशन का विरोध जताया। इस दौरान विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया गया। प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता, शिक्षकों का विरोध इसी तरह जारी रहेगा।