फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teachers Day: Took a pledge not to use plastic

शिक्षक दिवस : प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का लिया संकल्प लिया

Fri, 05 Sep 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 05 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers Day: Took a pledge not to use plastic
अमरोहा के एक विद्यालय में बच्चों को किताबें वितरित करने के बाद खड़ीं ​इनरव्हील क्लब पदा​धिकारी।
अमरोहा। जोया रोड स्थित एक स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर इनरव्हील क्लब सरगम अमरोहा की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

क्लब सेक्रेटरी अंकिता कालरा ने क्लब अध्यक्ष शिल्पा गेरा को कॉलर पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान क्लब की अध्यक्ष शिल्पा गेरा ने शिक्षिकाओं को प्रशस्तिपत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल ओढाकर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष ने कहा कि समाज में शिक्षक की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है, समाज के निर्माण कर्ता शिक्षक ही होते हैं। इस दौरान शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वह प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षकों को बैग भी बांटे गए। वहीं बच्चों को खिलौने और किताबें वितरित की गईं। मौसम को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को छाते वितरित किए गए। क्लब की पदााधिकारियों ने बच्चों को गुड टच एंड बैड टच के बारे में बताया। इस दौरान शालिनी कपूर, कंचन टंडन, प्रीति मालीवाल, प्रीति लोचन, अलका मदान, मनीष टंडन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed