{"_id":"68ab7c07c63ad96c1d0502f7","slug":"teachers-daughter-dies-under-suspicious-circumstances-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-146335-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अध्यापक की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अध्यापक की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 25 Aug 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अध्यापक की 18 वर्षीय बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। गांव एक अध्यापक की बेटी की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की जहर के सेवन से मौत की पुष्टि की गई है। दुष्कर्म की आशंका के बीच उसकी स्लाइड को भी सुरक्षित रखा गया है। चर्चा है कि युवती का गांव के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
बृहस्पतिवार को गांव में ही प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। ग्रामीणों के मुताबिक परिजनों ने युवती की पिटाई कर दी थी। इससे आहत युवती ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के सेवन से मौत होने की पुष्टि की गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।