फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teacher Preeti will receive the State Teacher Award on Teacher's Day in Lucknow

Amroha News: शिक्षक दिवस पर लखनऊ में शिक्षिका प्रीति को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

Wed, 27 Aug 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 27 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Teacher Preeti will receive the State Teacher Award on Teacher's Day in Lucknow
हसनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए अमरोहा जिले से प्रीति चौधरी को चुना गया है। लखनऊ में शिक्षक दिवस पर पर होने वाले कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। प्रीति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर में गणित विषय पढ़ाती हैं। वह एक अच्छी कवयित्री भी हैं।
विज्ञापन

शिक्षिका प्रीति ने बताया कि प्रदेश के राजकीय एवं असहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने के संबंध में राज्य चयन समिति के निर्देश पर मंडलीय समिति द्वारा साक्षात्कार लिया गया था। साक्षात्कार व प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसके बाद राज्य चयन समिति द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की राज्यपाल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। मंगलवार को शासन स्तर पर से जारी शिक्षकों की सूची में उनका नाम शामिल है। प्रीति मूल रूप से मेरठ की रहने वाली हैं और वह पिछले 15 साल से गजरौला स्थित आवास पर रहती हैं।
विज्ञापन

इससे पहले वह राज्य स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी में गणित विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर लखनऊ में सम्मानित हो चुकी हैं। अमर उजाला के हिंदी है हम अभियान में प्रतिभाग करने पर बेहतर वीडियो चयनित होने पर भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें मुरादाबाद मंडलीय गजेटियर लेखन पार्ट-2 द्वारा मंडल मुरादाबाद के लेखन में उत्कृष्ट सहयोग करने पर सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed