फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teacher mlc election

ब्लॉक कार्यालयों में पोलिंग पार्टी, मतदान के बाद बैलेट बॉक्स भेजेंगे बरेली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
teacher mlc election
अमरोहा। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। पीठासीन अधिकारियों ने लेखन सामग्री का मिलान किया। वाहनों में सवार हुए। पुलिस बल के साथ पोलिंग पार्टी देर शाम को ब्लॉक कार्यालय परिसर में पहुंच गई। इसके बाद मतदान की तैयारियों में जुट गई। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को कलक्ट्रेट में जमा करना होगा। इसके बाद यहां से बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 15 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। जिले में छह ब्लॉक कार्यालयों को मतदेय स्थल बनाया गया है। अमरोहा ब्लॉक में तीन मतदेय स्थल है, जबकि अन्य ब्लॉकों में एक-एक मतदेय स्थल हैं। कुल आठ पोलिंग पार्टियों को सोमवार को सुबह में कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इसके बाद इन्हें ड्यूटी लिस्ट दी गई। डीएम उमेश मिश्र ने पोलिंग पार्टियों से फीडबैक लिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट और माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्देशित किया। मतदान के दौरान खास सतर्कता बरतने को कहा। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद बैलेट बॉक्स को कलक्ट्रेट में जमा करना होगा। यहां से सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैलेट बॉक्स को बरेली भेजा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed