फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teacher mlc election-83.22 percent polling

रहनुमा चुनने को शिक्षकों में उत्साह, 83.22 प्रतिशत मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
teacher mlc election-83.22 percent polling
अमरोहा। शिक्षक एमएलसी के लिए जिले में 83.22 प्रतिशत मतदान हुआ। शांतिपूर्ण माहौल के बीच 3,145 शिक्षकों ने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया। इसमें सबसे अधिक मतदान गंगेश्वरी ब्लॉक में 90.59 और सबसे कम गजरौला में 77.85 फीसदी हुआ। वहीं, मतदान के दौरान ब्लॉक कार्यालय और आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही।
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में 3,779 वोटर हैं। इसमें 2,522 पुरुष और 1,257 महिला वोटर हैं। मंगलवार को बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान हुआ। चुनाव शांतिपूर्ण हो इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी।
विज्ञापन

जिले में सभी ब्लॉक कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया। अमरोहा ब्लॉक कार्यालय में शहर, देहात के अलावा नौगांवा सादात नगर के शिक्षकों का मतदेय स्थल बनाया गया था। यहां पर दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिले में मंगलवार की सुबह आठ से मतदान शुरू हुआ। शुरूआत में मतदान की गति धीमी रही जो सूरज के चढ़ने के साथ बढ़ती चली गई। मतदान के दौरान डीएम उमेश मिश्र ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed