फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teacher dies due to suffocation in bathroom

बाथरूम में दम घुटने से शिक्षक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teacher dies due to suffocation in bathroom
गीजर से लीक हुई गैस से बाथरूम में नहाते समय शिक्षक का दम घुट गया। दरवाजा तोड़कर परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटकुई में जमाल खां सूरी का परिवार रहता है। उनके बेटे फैज-उर-रहमान सूरी कांठ रोड स्थित एडब्ल्यू फैज-ए-आम इंटर कालेज में शिक्षक थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह बाथरूम में नहाने के लिए गए थे, लेकिन वह काफी देर तक बाहर नहीं निकले।

परिजनों ने आवाज लगाई तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका जताते हुए दरवाजा तोड़कर परिजन बाथरूम में दाखिल हुए। देखा कि फैज-उर-रहमान सूरी बेहोश हालत में पड़े थे। यह देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सक के मुताबिक बाथरूम में लगे गीजर से गैस लीक हो गई, जिससे दम घुटने से शिक्षक की मौत हुई है। देर शाम परिजनों ने शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed