फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Teacher arrested for molesting a class 10 student, victim lost her memory due to the trauma

Amroha: दसवीं की छात्रा से छेड़खानी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, आहत हो पीड़िता ने आवाज और खो दी थी याददाश्त

Tue, 13 May 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली (अमरोहा) Updated Tue, 13 May 2025 01:35 AM IST
सार

छात्रा से छेड़खानी करने वाले शिक्षक को अमरोहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल व कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए हैं। 

विज्ञापन
Amroha: Teacher arrested for molesting a class 10 student, victim lost her memory due to the trauma
पुलिस हिरासत में आरोपी शिक्षक विवेक चीमा - फोटो : संवाद

विस्तार

दसवीं की छात्रा से छेड़खानी और उत्पीड़न करने वाले शिक्षक विवेक चीमा को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उधर, पुलिस ने छात्रा का मेडिकल व कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए हैं। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की दो बेटी क्षेत्र के ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं।

विज्ञापन


किसान की कक्षा दस में पढ़ने वाली 15 वर्षीय बेटी को करीब दो माह से कॉलेज का ही संविदा शिक्षक विवेक चीमा परेशान कर रहा था। आरोपी अन्य छात्राओं से भी छेड़खानी करता था। किसान की बेटी व अन्य दो छात्राओं ने शिक्षक की शिकायत कक्षा अध्यापिका से की, जिस पर उन्होंने छात्राओं के साथ जाकर प्रधानाचार्य को मामले के बारे में बताया था।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने आरोपी शिक्षक विवेक चीमा को कार्यालय में बुलाकर फटकार लगाई थी। आरोप है कि इसके बाद 19 अप्रैल को आरोपी शिक्षक ने धोखे से छात्रा को स्कूल के पीछे बुलाकर छेड़खानी की और जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। जिससे छात्रा की आवाज चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी के बाद छात्रा बदहवास अवस्था में घर पहुंची तो वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। कई दिन इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ तो छात्रा ने फिर से स्कूल जाना शुरू कर दिया, लेकिन आरोपी शिक्षक ने फिर से जान से मारने की धमकी दी। लगातार शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान होकर छात्रा डर के कारण अपनी याददाश्त खो बैठी।

छात्रा ने परिवार के लोगों को ही पहचानने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सात मई को छात्रा को अस्पताल में होश आया तो उसने परिजनों को आरोपी शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया।

पीडि़ता के पिता ने दर्ज कराया था केस 
परिजनों ने कॉलेज की प्रधानाध्यापिका से संपर्क किया तो वह स्टाफ के साथ छात्रा से मिलने पहुंची और उन्होंने आरोपी शिक्षक को स्कूल से निकालने की बात बताई। मामले में छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक विवेक चीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

तभी से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। सोमवार को सीओ अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी संविदा शिक्षक विवेक चीमा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जल भेज दिया गया है। जल्द ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed