{"_id":"5a0df2f14f1c1b79548bdc64","slug":"tea-of-20-lacs-with-two-truck-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख की चाय और 20 लाख के धागे से भरे दो कंटेनर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख की चाय और 20 लाख के धागे से भरे दो कंटेनर पकड़े
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली में कंटेनरों के साथ गिरफ्तार अरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली डिडौली पुलिस ने बुधवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव स्यौनाली के निकट दो कंटेनरों को रोक कर तलाशी ली।
एक कंटेनर में चाय की पत्ती और दूसरा पॉलिस्टर धागे से भरा था। पुलिस ने कंटेनरों में मौजूद मोहम्मद राबुल निवासी गांव पलौला थाना डिडौली जनपद अमरोहा, मोहम्मद रफीक निवासी मोहल्ला कसाई गली नंबर 7 थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़, हाल निवासी केयर/ऑफ मोहम्मद शरीफ निवासी गली नंबर आर-20 बस डिपो के पीछे थाना साकानाकी जनपद बांद्रा मुंबई तथा देवराज हीरालाल साहनी उर्फ समीर निवासी मकान नंबर 302 जरीमरी साकीनाका अंधेरी पूर्व मुंबई बरिहान मुंबई महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने एक कंटेनर में 25 लाख रुपये कीमत की चाय पत्ती और दूसरे में 20 लाख रुपये कीमत के पॉलिस्टर धागे लोड किए थे। उक्त माल कोलकाता पहुंचाना था। लेकिन लालच में आकर रास्ते में कंटेनरों में लगा जीपीएस सिस्टम के तार निकाल दिए। कंटेनरों को कोलकाता ले जाने की बजाय बेचने की नीयत से इस क्षेत्र में ले आए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। कंटेनरों को कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हरपाल सिंह बालियान, उप निरीक्षक नीरज कुमार, देवेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह पुण्डीर, मोहम्मद आरिफ, राजकुुमार समेत कांस्टेबल मोहम्मद तारिक, मोनू कुमार थे।