{"_id":"613673db8ebc3ea75c6538f9","slug":"tappebaaz-made-a-class-nine-student-his-victim-gajraula-news-mbd4017518144","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाज गिरोह के सदस्य ने कक्षा नौ के छात्र को बनाया अपना शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाज गिरोह के सदस्य ने कक्षा नौ के छात्र को बनाया अपना शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। टप्पेबाज गिरोह के सदस्य ने सोमवार को कॉलेज आ रहे कक्षा नौ के छात्र को अपना शिकार बना लिया। उसे दस रुपये में मोबाइल का कवर देने की बात कहकर किशोर से मोबाइल ले लिया। मौका पाकर मोबाइल रख लिया और किशोर को मोबाइल के बराबर व वजन का शीशा रखा कवर थमाकर अपने साथी की बाइक पर फरार हो गया।
गंगा के टापू में बसे थाना क्षेत्र के गांव शीशोंवाली निवासी सुदेश शर्मा कक्षा नौ का छात्र है। वह गजरौला के एक इंटर कॉलेज में पढ़ता है। वह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में अपनी ननिहाल से कॉलेज आता जाता है। सोमवार सुबह कॉलेज जाने और बैंक में खाता खुलवाने के लिए वह सिहाली जागीर से एक टैंपो में सवार होकर गजरौला चौपले पर उतरा।
यहां उसने टैंपो चालक को किराया देने के लिए पांच सौ रुपये का नोट थमा दिया। चालक ने दस रुपये काटकर बाकी रुपये उसे वापस कर दिए। पास में ही खड़ा एक युवक यह सब देख रहा था। वह किशोर सुदेश के पास गया। उसने अपने पास दो मोबाइल होने की बात कही। यह भी कहा कि दोनों अच्छे मोबाइल हैं और कवर में रखे हैं। अपनी पेंट की जेब में मोबाइल दिखाया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने किशोर का मोबाइल लेकर और मोबाइल के बराबर शीशा रखा कवर उसे थमा दिया। इसी बीच बाइक लेकर उस युवक का साथी आया, जिस पर बैठकर वह दिल्ली की तरफ हाईवे पर फरार हो गया। किशोर ने कवर को खोल कर देखा तो उसमें शीशा होने पर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।