फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tantrik cheated lakhs of amroha people to gave greddy some amount

तांत्रिक ने डेढ़ गुनी रकम देने का लालच देकर लाखों ठगे

Sat, 13 Oct 2018 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा।
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा। Updated Sat, 13 Oct 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
tantrik cheated lakhs of amroha people to gave greddy some amount
तांत्रिक की गिरफ्तारी की मांग को प्रदर्शन करते ठगी का शिकार ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
तांत्रिक ने हापुड़ और अमरोहा के एक दर्जन से अधिक लोगों को तंत्र विद्या के बल पर बस में कर लिया। उन्हें अंधविश्वास में लेकर पैसा डेढ़ गुना करने का लालच  देकर करीब 50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन

           
बुधवार को सिंभावली, गजरौला, अमरोहा और नौगांवा सादात के दर्जनों ग्रामीण एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी को बताया कि 10 साल पहले एक तांत्रिक मय परिवार के नौगांवा सादात के गांव बोरी में आकर रहने लगा था। जिसने तंत्र विद्या के बल पर कुछ लोगों को अपना मुरीद बना लिया। कुछ दिनों बाद उसने लोगों से डेढ़ गुना फायदा होने का लालच देकर लोगों से पैसा लिया और बढ़ाकर दे दिए। जिससे लोग यकीन ले आए कि उनकी रकम डेढ़ गुनी हो सकती है। पत्नी और बच्चों ने यह यकीन दिलाया कि तांत्रिक का जिन्नात पर कब्जा है। वह कुछ भी करा सकता है। जिससे लोग उसके अंधविश्वास में आ गए।
विज्ञापन

\
इसके बाद उसने सिंभावली थाने के खागोई गांव निवासी गुलजार के अलावा नौगांवा सादात के गांव बोरी निवासी दिलशाद, इरफान, बुंदू , गजे सिंह सिंह निवासी कैलबकरी आदि एक दर्जन से अधिक लोगों से करीब 50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed