फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Talent shown in art from garbage, models made

Amroha News: कचरा से कला में दिखाई प्रतिभा, बनाए मॉडल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Talent shown in art from garbage, models made
अमरोहा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत पंचायतों के कंसल्टेंट इंजीनियरों ने कचरे से कला के अंतर्गत कचरे से तैयार किए मॉडल प्रस्तुत किए। सीडीओ ने बनाए गए मॉडलों को सराहते हुए इन मॉडल को पंचायतों के विकास के लिए अमलीजामा पहनाने को कहा।
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत 17 अक्तूबर से स्वच्छता अभियान का आयोजन जिलेभर में हो रहा है। इसी के तहत पंचायती राज विभाग अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी के पंचायतों के कंसल्टिंग इंजीनियरों को कचरा से कला के तहत मॉडल बनाने की जिम्मेदारी डीपीआरओ की ओर से दी गई थी। जिसमें उन्होंने प्लास्टिक की बोतल, खराब सीडी, गत्तों से गिलास से पानी को शुद्ध करने, दीवार घड़ी व गमलों आदि के मॉडल बनाए। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने उनके द्वारा बनाए गए मॉडलों को पंचायतों के विकास में इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कंसल्टेंट इंजीनियर तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए भी काम करें। इस दौरान परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह व डीपीआरओ पारुल सिसोदिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article