फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   take examples of desi wine

115 देसी शराब की दुकानों से 154 नमूने लिए, मेरठ भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
take examples of desi wine
अमरोहा। कई जिलों में शराब पीने से हुई मौतों के बाद जिले का प्रशासन हरकत में आ गया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने देसी शराब की दुकानों से नमूने एकत्र कराए। कुल 115 दुकानों से विभिन्न तरह के शराब के 154 नमूने लिए गए। शराब के नमूने की जांच के लिए मेरठ प्रयोगशाला में भेजा गया है। कार्रवाई से शराब के विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में चार टीम गठित की गई। उन्हें शराब की दुकानों की जांच का निर्देेेश दिए गए। इसके बाद टीम के सदस्यों ने जिले के विभिन्न दुुकानों में पहुंची। यहां पर देसी शराब के सैंपल लिए गए। यह देख खरीदार घबरा गए। टीम ने आश्वस्त किया। इसके बाद टीम ने रजिस्टर की जांच की। देर शाम तक कुल 115 दुकानों की जांच की गई जिसमें कुल 154 नमूने लिए गए। आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने सैंपल को एकत्र कराया। कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद मेरठ के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अब रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी। कारोबारी कार्रवाई की आशंका से घबराए हैं। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि देसी शराब की दुकानों की जांच की गई है। शराब के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed