फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   swati said this is not good to heart the respect of women

नारी के सम्मान को ठेस पहुंचाना ठीक नहीं: स्वाति सिंह

Sun, 19 Nov 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा।  Updated Sun, 19 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
swati said this is not good to heart the respect of women
अमरोहा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करतीं राज्यमंत्री स्वाति सिंह।
विवादित फिल्म पद्मावती पर देशभर में हो रहे हंगामे पर राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि महिला के मान सम्मान को ठेस पहुंचाना ठीक नहीं हैं। फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। बात राजपूत या अन्य समाज की नहीं है। नारी का मान सम्मान होना चाहिए। सेंसर बोर्ड फिल्म को गंभीरता से चेक करके ही कोई निर्णय ले। सूबे के मुखिया ने साफ कह दिया है कि इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश करना उचित नहीं है। यह बातें उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। जेल में बंद बदमाश अब जमानत लेने पर कतरा रहे हैं। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए सरकार बदमाशों का एनकाउंटर कराने में पीछे नहीं हटेगी। पिछली सपा-बसपा सरकारों में घोटालों के अलावा कुछ नहीं हुआ है। कहा कि विपक्ष के पास सरकार को बदनाम करने का कोई मुद्दा नही हैं। इसलिए वो बार-बार अयोध्या राम मंदिर की बात लेकर बैठते हैं। जबकि ऐसा कुछ नही हैं। सरकार ने अयोध्या में दिवाली मनाई थी, वह एक त्योहार था। आप प्रवक्ता संजय सिंह द्वारा अयोध्या में दो लाख दीये जलाने को नौटंकी बताया था। 
विज्ञापन

जिस पर स्वाति सिंह ने उन्हें करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी खुद ही एक नौटंकी है। दिल्ली की जनता के बीच झूठे बादे करके वह सत्ता में आए थे। लेकिन अब वहां की जनता उन्हें समझ गईं है। वहीं, अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी का एक महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से देश व प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। प्रदेश सरकार के आठ माह के कार्यकाल में प्रदेश में सुशासन की स्थापना हुई है। प्रदेश में गुंडाराज व भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है। आज प्रदेश में महिलाएं व छात्राएं सुरक्षित हैं। समाज का प्रत्येक वर्ग खुशहाल है। इस दौरान उन्होंने चेयरमैन प्रत्याशी शशि जैन के समर्थन में लोगों से भारी मतदान करने की अपील की। कहा कि शशि जैन के चेयरमैन बनने पर अमरोहा का चहुंमुखी विकास होगा। उधर प्रत्याशी शशि जैन ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, अतुल जैन, युद्धवीर सिंह, ब्रजेश चौधरी, सतीश अरोड़ा, राम सिंह सैनी, डा. केएस सैनी, गौरव कुमार, आशा आर्या, केला, शशि जाटव, ऊषा शर्मा, ऊषा चंडोक, सीमा राजजादा, विनीता सैनी, वीना जैन, मीनाक्षी जैन, आकांक्षी जैन मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed