फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'Swatantra Dev Singh's nephew is speaking...Relieve ACMO, otherwise action will be taken against you'

‘स्वतंत्र देव सिंह का भतीजा बोल रहा हूं...एसीएमओ को रिलीव करो, वरना तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई होगी’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
'Swatantra Dev Singh's nephew is speaking...Relieve ACMO, otherwise action will be taken against you'
अमरोहा। सीएमओ संजय अग्रवाल को फोन पर धमकाने का मामला सामने आया है। धमकाने वाले ने खुद को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भतीजा बताते हुए एसीएमओ को रिलीव करने की बात कही। एसीएमओ की ओर से शिकायती पत्र देकर पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने फोन नंबर सर्विलांस पर लगाकर धमकाने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. हरीदत्त नेमी का कुछ समय पहले पीलीभीत तबादला हुआ था। जुलाई में जारी तबादला आदेश के सापेक्ष एसीएमओ ने खुद को हृदय रोगी बताते हुए तबादला रोकने का आवेदन दिया था। इसके बाद उनकी रिलीविंग की प्रक्रिया रुक गई थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल बताया कि कोई व्यक्ति उन्हें फोन करके परेशान कर रहा है। अंजान नंबर से आई कॉल पर धमकाने वाले ने कहा, ‘मैं पार्टी कार्यालय लखनऊ से स्वतंत्रदेव सिंह का भतीजा बोल रहा हूं... आप एसीएमओ डॉ. हरीदत्त नेमी को रिलीव क्यों नहीं कर रहे हैं, उन्हें तत्काल रिलीव करो, वरना तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई होगी’। कॉल करने वाले ने इंटर्नशिप करने वालों से रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए भी सीएमओ को धमकाया। सीएमओ के मुताबिक कुछ समय के भीतर धमकी भरे लहजे की तीन कॉल आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर एसीएमओ डॉ. हरीदत्त नेमी ने मंगलवार को इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को शिकायती पत्र दिया और जांच तथा कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि सर्विलांस की मदद से कॉल करने वाले को ट्रेस कराया जा रहा है। जल्द सुराग लगाकर अगली कार्रवाई की जाएगी।
आंतरिक राजनीति से अक्सर चर्चाओं में रहा है सीएमओ ऑफिस
अमरोहा। डॉ संजय अग्रवाल ने जुलाई में जिले के सीएमओ की कुर्सी संभाली थी। उनके स्तर से नौ लिपिकों के तबादले किए जाने के बाद स्टाफ के भीतर उठा-पटक और सियासत तेज हो गई थी। शिकायतों का दौर भी शुरू हो गया था। कुछ समय बाद लैब टेक्नीशियन की भर्ती के मामले में चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने पर एक स्वास्थ्य कर्मी की सेवाएं समाप्त कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसे लेकर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं रही थीं।

हाल ही में इंटर्नशिप अभ्यर्थियों से पांच-पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने का मामला चर्चाओं में रहा। इस मामले में भी रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब मंगलवार को सीएमओ को फोन पर धमकी देने का मामला चर्चा में आ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed