{"_id":"618c2901a3dd0b6ac850d0c3","slug":"swachh-survekshan-2021-gajraula-and-hasanpur-municipality-will-get-the-award-jpnagar-news-mbd40902923","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: गजरौला और हसनपुर नगर पालिका को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: गजरौला और हसनपुर नगर पालिका को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के पुरस्कार के लिए प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में जिले की दो नगर पालिका परिषद चयनित हुई है, जिसमें गजरौला और हसनपुर शामिल हैं। दोनों निकायों ने स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया है। दोनों शहरों को 20 नवंबर को दिल्ली में पुरस्कार मिलेगा। हालांकि यह पुरस्कार किस श्रेणी का होगा। यह उसी दिन राष्ट्रपति की मौजूदगी में दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य शहरों की रैंकिंग की घोषणा भी की जाएगी।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन शहरी नदीम अख्तर ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण हुआ था जिसमें जिले के आठ नगरीय निकाय अमरोहा, हसनपुर, गजरौला, बछरायूं, मंडी धनौरा, जोया, उझारी और नौगांवा सादात में सफाई व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल की गई नागरिकों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी इसके अलावा थर्ड पार्टी ने भी पड़ताल किया था। मालूम हो कि यह अभियान चार जनवरी से 31 मार्च तक चला था। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के पुरस्कार के लिए प्रदेश के 13 नगरीय निकायों की सूची जारी की जिसमें गजरौला और हसनपुर शामिल है। माना जा रहा है कि गजरौला और हसनपुर नगर पालिका को कचरा मुक्त शहर, ठोस कचरे का निस्तारण और प्रबंधन, उभरता हुआ शहर के अलावा रैंकिंग में सुधार के लिए पुरस्कार मिल सकता है। इसके अलावा गजरौला को ओडीएफ प्लस प्लस शहर घोषित हो चुका है।
अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और डीपीएम जाएंगे
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक को कार्यक्रम में शामिल होना है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। सुबह नौ बजे से प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
यह है प्रदेश के नगरीय निकाय
वाराणसी, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा विकास प्राधिकरण, लखनऊ, पटियाली-कासगंज, गजरौला, हसनपुर, आवागढ़-एटा, कन्नौज, मेरठ कैंट, वाराणसी कैंट शामिल हैं।