फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Suside,amroha

बाग में लटका मिला किसान का शव, हत्या का आरोप, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Suside,amroha
हसनपुर। ब्रजघाट से गंगा स्नान करके लौट रहे किसान का शव हसनपुर के जंगल में आम के बाग पर फंदे पर लटका मिला। किसान के पैर जमीन से सटे थे। इसकी जानकारी पर परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिला संभल के एचौड़ा कंबोह के गांव पंसूखा मिलक निवासी 25 वर्षीय किसान प्रीतम सिंह बुधवार शाम को पूर्णिमा के अवसर पर ब्रजघाट में गंगा स्नान करने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इधर, बृहस्पतिवार की दोपहर उनका शव हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के झकड़ी के रहने वाले चंदर सिंह के आम के बाग में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद कोतवाली पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने वहां जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मृतक के रिश्तेदार एवं भारतीय किसान यूनियन भानू के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद नागर का कहना है कि प्रीतम सिंह की हत्या की गई है। मगर पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए रिपोर्ट लिखी है। पुलिस घटना को दबाने का प्रयास कर रही है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। वहीं कोतवाल अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भाई धारा सिंह ने बताया कि प्रीतम का झकड़ी गांव में आना-जाना था। गांव के लोगों से पहचान थी। बृहस्पतिवार की सुबह वह झकड़ी में देखे गए हैं। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बैग में मिला गंगा जल व प्रसाद
हसनपुर। मृतक प्रीतम सिंह का शव जिस पेड़ से लटका मिला। उसके पास दूसरे पेड़ पर उनका नीले रंग का बैग टंगा था। पुलिस के मुताबिक बैग में गंगा जल व प्रसाद था। माना जा रहा है कि वह गंगा स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसके बाद ही यह घटना घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed