{"_id":"65ac47e0e4fe62ce2909fcda","slug":"sunshine-gave-relief-in-the-afternoon-cold-became-a-problem-in-the-morning-and-evening-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-12547-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दोपहर में धूप ने दी राहत, सुबह-शाम ठंड बनी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दोपहर में धूप ने दी राहत, सुबह-शाम ठंड बनी आफत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार की दोपहर निकली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। दिन ढलने के साथ ठंड सताने लगी। सुबह भी शीतलहर ने परेशान किया। दस किलोमीटर की रफ्तार से चली बर्फीली हवा लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है।
शीत लहर के बाद जिले में पारा लुढ़क गया है। ठंड की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन शनिवार को दोपहर में धूप खिलने की वजह से थोड़ी राहत पहुंची है। हालांकि, सुबह और शाम की ठंड को लोग अलाव के आगे बैठकर दूर कर रहे हैं। दिन ढलते ही और दिन निकलते ही लोग शीत लहर की चपेट में आने शुरू हो जाते हैं। इसी ठंड से हर कोई कांप गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा। हर जगह सर्दी से बचाव करते हुए लोग नजर आए है।
दोपहर के समय निकली धूप ने ठंड से थोड़ी राहत पहुंचाई। धूप खिलते ही लोग छतों पर पहुंच गए, तो व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर निकलकर धूप सेंकने लगे। शाम होते ही सर्दी का स्तर बढ़ना शुरू हुआ, तो बड़ों से लेकर छोटों ने घरों की ओर दौड़ लगाना शुरू कर दी। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम पारा तीन डिग्री गिर सकता हैं। ऐसे में ठंड और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
सीएमओ डाॅ. एसपी सिंह ने कहा कि दोपहर में गर्म मौसम और सुबह शाम की सर्दी की वजह से लोग बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इस माहौल में खुद की सुरक्षा करनी है। तेज धूप में एक दम कपड़े न उतारें और ठंडे वातावरण में न जाएं। इससे बुखार, जुकाम और खांसी हो सकती है।
-- -- -