{"_id":"5eff766f8ebc3ea11721ae91","slug":"suicide-jpnagar-news-mbd354624394","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे पर लटकता मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फंदे पर लटकता मिला किसान का शव
विज्ञापन
उझारी(अमरोहा)। सैदनगली थानाक्षेत्र के कस्बा में किसान का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी से अनबन के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है। किसान की जेब में सुसाइड नोट मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
उझारी में किसान मोहम्मद अनवर (52) का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी तबस्सुम के अलावा आठ बच्चे हैं। चार दिन पहले उसकी पत्नी तबस्सुम सबसे छोटे बेटे अरहान को लेकर मायके जनैटा चली गई थी। गुरुवार की रात अनवर अपने बच्चों के साथ घर की छत पर सोया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह बच्चे छत से नीचे उतर कर आए तो उन्होंने पिता का शव फंदे पर लटका देखा। यह देखकर बच्चों की चीख निकल गई। थोड़ी ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ राजीव शर्मा ने बताया कि पत्नी के अनबन के चलते अनवर ने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी को बेदखल कर औलाद को दी जाए संपत्ति
उझारी। किसान मोहम्मद अनवर की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि मेरे अंतिम संस्कार के लिए 13 हजार रुपये कागज की थैली में रखे हैं। उनको इस्तेमाल किया जाए। सुसाइड नोट में दो युवकों पर लेनदेन के बारे में लिखा है। कहा कि मेरी पत्नी को संपत्ति से बेदखल कर दिया जाए। जबकि मेरी औलाद को संपत्ति दी जाए।
विज्ञापन
पत्नी के नंबर से आए 25 कॉल
उझारी। पुलिस ने मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में कर लिया। मोहम्मद अनवर के मोबाइल पर पत्नी के नंबर से रात साढ़े 11 बजे के लगभग 25 कॉल दर्ज हैं, इसके आधार पर पुलिस कॉल डिटेल को भी अपनी जांच में शामिल करना चाहती है, जिससे आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सके।