{"_id":"5f763e7b8ebc3e9b8d707664","slug":"suicide-dhanaura-news-mbd3645823131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसंद की शादी के बाद भी नहीं छोड़ा मायका, युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसंद की शादी के बाद भी नहीं छोड़ा मायका, युवक ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा(अमरोहा)। ऑनलाइन कोर्ट मैरिज करने के बाद प्रेमिका प्रेमी के खिलाफ हो गई। एसपी के यहां उसे के खिलाफ शिकायत कर दी। जिससे आहत युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। जबकि युवक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। जांच पड़ताल की जा रही है।
बताते हैं कि गांव डींगरा निवासी बंटी का यहां की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक बंटी ने नौ सितंबर को ऑनलाइन कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज करने के बाद प्रेमिका उसके साथ नहीं रह रही थी। जिसके लिए युवक उस पर दबाव बना रहा था। इसके बाद प्रेमिका ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जबरन कोर्ट मैरिज व मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। इसकी जांच महिला थाने को सौंप दी गई। इसको लेकर युवक काफी परेशान हो गया। बुधवार देर शाम को उसने खेत में जाकर यूकेलिप्टस के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। स्वजनों ने बंटी को फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। किसी तरह उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर युवक को मारकर लटकाने का आरोप भी लगाया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
-गांव डींगरा के बंटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसने गांव की ही एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद युवती ने बंटी को लेकर एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर दिया था। इन दिनों यह मामला महिला थाने में चल रहा था। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
--अमर सिंह, प्रभारी निरीक्षक मंडी धनौरा