फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suicide

पत्नी से विवाद होने पर ससुरालियों की मौजूदगी में खुद को गोली से उड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
suicide
मंडी धनौरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में शुक्रवार की सुबह पत्नी से विवाद होने पर युवक ने ससुरालियों की मौजूदगी में गोली मार कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गोली लगते ही परिजनों में खलबली मच गई। ससुराल वाले मौके से भाग निकले। उनको गांव वालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मृतक के भाई की ओर से पत्नी समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी रोहताश (25) पुत्र बलवंत की शादी दो साल पहले थाना क्षेत्र के ही गांव रमपुरा निवासी नन्हे की पुत्री जगवती के साथ हुआ था। बताया जाता है कि शादी के कुछ समय तक दोनों में सब कुछ ठीक चलता रहा लेकिन बाद में दोनों में विवाद होने लगा। दोनों में बढ़ते विवाद की वजह से कई बार गांव व थाने में पंचायत भी हुई लेकिन हर बार दोनों पक्ष राजी हो जाते थे। बताया जाता है कि गुरुवार की रात पति-पत्नी में फिर से विवाद हो गया। पत्नी का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। जगवती ने इसकी सूचना फोन पर अपने मायके वालों को दी। सूचना मिलने पर पिता नन्हे, चाचा ऊदल व फूफा सोमपाल बातचीत करने के लिए सवेरे ही गांव आजमपुर पहुंच गए। बताया जाता है कि वहां दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी। इसी दौरान किसी बात में तैश में आकर रोहताश भीतर गया और सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज होते ही लोग भीतर गए तो उनकी चीख निकल गई। लहूलुहान रोहताश नीचे पड़ा और तमंचा एक ओर पड़ा हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा भी गांव पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई वीरेंद्र की ओर से पत्नी जगवती, ससुर नन्हे सिंह, चाचा ऊदल व फूफा सोमपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मेरे द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया था। परिजनों से बातचीत की गई। मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी के चलते रोहताश ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सक्षम धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। डा. विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed