फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sugarcane committee elections: BJP captured the post of chairman

गन्ना समिति चुनाव : सभापति के पदों पर भाजपा का कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane committee elections: BJP captured the post of chairman
अमरोहा/मंडी धनौरा।
विज्ञापन

गन्ना समिति के सभापति के पदों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने अपना कब्जा जमाया है। विपक्ष में कोई नामांकन नहीं होने के कारण निर्विरोध रूप से सभापति निर्वाचित हुए हैं। अमरोहा समिति के लिए कमल सिंह सभापति और बुद्धि सिंह उपसभापति के लिए चुने गए है। जबकि, मंडी धनौरा समिति के लिए ब्रिजेंद्र सिंह सभापति चुने गए हैं।


पिछले एक माह से गन्ना समिति चुनाव को लेकर कश्मकश का दौर चल रहा था। बृहस्पतिवार को जिले की तीन समितियों में से दो पर समितियों पर सभापति के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई। अमरोहा समिति के लिए 643 सीटों के सापेक्ष 345 डेलीगेट चुने गए थे। जबकि, सभी 11 पदों पर भाजपा ने अपने निर्विरोध डायरेक्टर बनाए थे। पूरी चुनावी प्रक्रिया से सपा ने भाजपा पर उनको चुनाव से दूर रखने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को गन्ना समिति परिसर में ही सभापति और उपसभापति पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया हुई। सभापति पद के लिए भाजपा ने कांकर सराय से डायरेक्टर बने कमल सिंह और उपसभापति के लिए इस्फा से निर्वाचित बुद्धि सिंह का अपना प्रत्याशी बनाया था। निर्धारित प्रक्रिया के दौरान एकल नामांकन के चलते दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सुधीर कुमार ने दोनों निर्वाचित सभापति व उपसभापति को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन


वहीं, मंडी धनौरा गन्ना समिति के लिए भाजपा समर्थित ब्रिजेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं उपसभापति पद के लिए करन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी ने दोनों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।कौराला निर्वाचन क्षेत्र से डायरेक्टर बने ब्रिजेंद्र सिंह को सभापति बनवाने में शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दोनों के निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपाईयों ने जमकर खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मेनपाल सिंह, कैलाश गुर्जर, अनुज चौधरी, गौरव अग्रवाल, जनम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हसनपुर : उपसभापति पद के लिए आज होगा नामांकन
हसनपुर। गन्ना समिति चुनाव में शुक्रवार को उपसभापति पद के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा से पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर चौहान नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि दूसरा कोई और दावेदार अभी सामने नहीं आया है। वहीं बृहस्पतिवार को निर्विरोध चुने गए 11 डायरेक्टर को चुनाव अधिकारी सलिल भारद्वाज ने दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा हसनपुर में प्रमाण पत्र वितरित किए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को उपसभापति पद के लिए नामांकन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed