{"_id":"68ab7c257c744b5ba6054cb0","slug":"sugarcane-betting-demonstrations-will-continue-till-30th-then-fairs-will-be-organized-for-resolving-objections-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-146291-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 30 तक गन्ना सट्टा प्रदर्शन फिर आपत्तियों के निस्तारण को लगेंगे मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 30 तक गन्ना सट्टा प्रदर्शन फिर आपत्तियों के निस्तारण को लगेंगे मेले
Mon, 25 Aug 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ना पेराई सत्र 2025-26 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गन्ने का सर्वे पूरा होने के बाद अब सट्टा प्रदर्शन का काम चल रहा है। इससे जुड़ीं टीमें गांव-गांव किसानों से संपर्क कर सट्टा प्रदर्शन कर रही हैं। 30 अगस्त तक सट्टा प्रदर्शन होने के बाद आपत्तियों के निस्तारण के लिए समितिवार मेलों का आयोजन किया जाएगा। विभाग के अनुसार फिलहाल 77 फीसदी गांवों में सट्टा प्रदर्शन का काम पूरा हो चुका है। इस काम में 123 टीमें लगी हैं।
जिले में बड़ी तादाद में गन्ने का उत्पादन होता है। करीब एक लाख हेक्टेयर जमीन में 1.70 लाख किसान गन्ने की खेती करते हैं। नए पेराई सत्र की तैयारियों के बीच अभी सट्टा प्रदर्शन का कार्य किया जा रहा है। गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को गन्ना सर्वे एवं सट्टे से संबंधित कुल 63 बिंदुओं पर आंकड़े प्रदर्शित कर रहे हैं। इसमें किसानों को उनके गन्ना के रकबा और गन्ना सट्टा के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
आंकड़ों से यदि किसी किसान को कुछ बिंदु पर आपत्ति है तो कर्मचारी उसे रजिस्टर में दर्ज करते तुरंत निस्तारण भी कर रहे हैं। विभाग के अनुसार 30 अगस्त तक सट्टा प्रदर्शन का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद एक सितंबर से 10 सितंबर तक प्री- कैलेंडर तैयार कर ई-गन्ना एप व वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा। 11 सितंबर से 30 सितंबर तक समिति स्तरीय सर्वे व सट्टा व आपत्ति निस्तारण मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मिल संचालन से एक सप्ताह पहले अंतिम कैलेंडर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
990 गांवों में होना है सट्टा प्रदर्शन
गन्ना सट्टा प्रदर्शन कुल 990 गांवों में किया जाना है। जिसके लिए कुल 123 टीमें लगाई हैं। विभाग के अनुसार अभी तक 765 गांवों में सर्वे का काम पूरा हो गया है। जल्द ही बाकी बचे गांवों में भी सर्वे पूरा हो जाएगा। सर्वे के लिए अमरोहा समिति में 58, धनौरा समिति में 18 व चंदनपुर ओर गजरौला समिति में 47 टीमें लगाई गई हैं।
-- -
गांवों में सट्टा प्रदर्शन का कार्य चल रहा है। 765 गांवों में प्रदर्शन का कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही प्रदर्शन का कार्य पूरा होने के बाद समिति स्तरीय मेलों का आयोजन शुरू कराया जाएगा। - मनोज कुमार, डीसीओ