{"_id":"60e6094b8ebc3ee5984d4914","slug":"sugar-mills-should-pay-cane-arrears-to-farmers-with-interest-jpnagar-news-mbd394918010","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलें किसानों को ब्याज समेत करें गन्ने बकाए का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलें किसानों को ब्याज समेत करें गन्ने बकाए का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किसानों को गन्ना भुगतान मय ब्याज करने की मांग की। किसानों का बकाए पर ब्याज भुगतान को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान नेताओं ने गन्ना के बकाए के साथ ब्याज भुगतान की मांग बुलंद किया है। कहा है कि इसके बगैर धरना स्थल से नहीं हटेंगे।
गन्ना सहकारी समिति अमरोहा के कार्यालय परिसर के बाहर किसान नेताओं ने सुबह 10 बजे से धरना शुरू कर दिया। मंडल महासचिव जोगेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी का खोखला दावा कर रही है। किसानों को बकाया भुगतान कराने में अक्षम है। 14 दिन के बकाए पर ब्याज देने का नियम है लेकिन किसानों को नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते किसान परेशान है। सरकार ने किसानों का विश्वास खो दिया है। जिलाध्यक्ष जोरावर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या को दूर करने के लिए संगठन प्रयासरत है। चीनी मिलों को बकाया भुगतान कराना होगा। गन्ना समिति के सचिव जीपी गोस्वामी ने बकाए पर ब्याज की वर्षवार सूची उपलब्ध कराई, जिसमें वर्ष 2012 से लेकर 2021 तक के बकाए पर कुल 76,42,49,000 रुपये ब्याज है। हालांकि जिले के सभी समितियों के बकाए की सूची तैयार हो रही है। इसके चलते बकाए के ब्याज की रकम बढ़ सकती है। धरने पर बैठने वालों में कमलजीत सिंह, राजकुमार त्यागी, रहीस, अफजल जैदी, खचेड़ू सिंह, डालचंद, हेमचंद्र, जयपाल, करतार सिंह, हेम सिंह भगत आदि रहे।
लो वोल्टेज को लेकर भड़के किसान, बोले- नहीं कर पा रहे फसलों की सिंचाई
रजबपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का धरना 42वें दिन टोल प्लाजा पर जारी रहा। किसानों ने लो वोल्टेज को दूर करने की मांग की। कहा कि इसके चलते नलकूप नहीं चल रहे हैं लिहाज किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। योगेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के फसलों की सिचाई में मुश्किल आ रही है। तीनों कृषि कानूनों को रद्द किया जाए। ताकि लोगों को राहत मिल सके। एमएसपी की लिखित गारंटी के बगैर कुछ भी मंजूर नहीं है। इस दौरान सत्यदेव सिंह, ऋषिपाल सिंह, जमील अहमद, काले सिंह, समरपाल सिंह, सचिन कुमार, मुकेश कुमार, महेेंद्र सिंह, महराज सिंह, अजब सिंह, जन्म सिंह, सोवीर सिंह, ध्यान सिंह, आदेश कुमार आदि रहे।