फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   submit guns during nikay chunav 2017

लाइसेंसी शस्त्र जमा कराएं, खुराफातियों पर सख्ती बरतें

Tue, 14 Nov 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा।  Updated Tue, 14 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
submit guns during nikay chunav 2017
अमरोहा कलक्ट्रेट सभागार में निकाय चुनाव संबन्धित बठक लेते मंडलायुक्त राजेश सिंह।

विज्ञापन
मंडलायुक्त मुरादाबाद राजेश कुमार सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारी शरारती तत्वों पर सख्ती करें। लाइसेंस धारकों के शस्त्रों को जमा कराएं। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में नरमीं नहीं बल्कि सख्त एक्शन लिया जाए।
मतदाताओं को शराब पिलाने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ थानेदार रिपोर्ट दर्ज करें। वह सोमवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में निकाय चुनाव से संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को वाहन की तत्काल व्यवस्था की जाए। पोलिंग गाड़ियां की रवानगी से पहले मार्ग चिह्नित कर लें।। गाड़ियों पर कोडिंग कर दें। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का चिन्हांकन कर निगरानी रखें। वीडियोग्राफी कराएं। पोलिंग पार्टियों के ठहरने की उचित व्यवस्था की जाए। आचार संहिता का उल्लंघन किसी कीमत पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि जिस नगर निकाय में आचार संहिता से संबंधित कोई बैठक नहीं हुई है, वहां पर सीओ के साथ बैठकर जानकारी साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ओंकार सिंह सभी सीओ को निर्देश देते हुए मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों पर एफआईआर लिखाएं। 107/16 के तहत सभी थानेदार कार्रवाई करें। राजनैतिक दल एवं प्रत्याशियों को नियमबद्ध व कानून की गरिमा में रहकर कार्य करने को प्रायोजित करें। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सभी एसडीएम व अन्य टीमों को प्रत्याशियों के लाउडस्पीकर बजाए जाने पर तत्काल रोक लगाने व बूथ पर बुर्के में आने वाली महिलाओं के चेहरे की जांच महिला कांस्टेबल से कराने के निर्देश दिए। 

इस मौके पर अपर जिला अधिकारी महमूद आलम अंसारी, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रपाल सिंह, उप जिलाधिकारी धनौरा गम्भीर सिंह, जिला परियोजना निदेशक मिथलेश सिंह, विकास अधिकारी मदन वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed