{"_id":"68ab7b20e44510771e0ae9d9","slug":"sub-registrar-office-should-be-built-in-the-new-tehsil-complex-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-146309-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नवीन तहसील परिसर में बनाया जाए उपनिबंधक कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नवीन तहसील परिसर में बनाया जाए उपनिबंधक कार्यालय
Mon, 25 Aug 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सदर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व महासचिव सतेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में लोक लेखा समिति के चेयरमैन व सदर विधायक महबूब अली से मिले। उन्होंने कहा कि उप निबंधक कार्यालय को नवीन तहसील भवन में बनाया जाए। नव निर्मित तहसील भवन जो ग्राम गुलड़िया में स्थित है, वहां उपनिबंधक कार्यालय प्रस्तावित नही है।
उप निबंधक कार्यालय का निर्माण अलग स्थान पर प्रस्तावित है। इसकी तहसील से दूरी लगभग आठ से दस किलोमीटर की है। नवीन तहसील परिसर में उप निबंधक कार्यालय स्थापित नहीं किए जाने से क्षेत्र की जनता, किसानों, व्यापारियों व अधिवक्ताओं को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
उनकी मांग है कि उप निबंधक कार्यालय का निर्माण नव निर्मित तहसील भवन में में ही कराया जाए। साथ ही नवनिर्मित तहसील भवन में अधिवक्ताओं के लिए स्थाई चैंबर्स एवं बार भवन का निर्माण कार्य कराया जाए। सदर विधायक महबूब अली ने इस मामले को जल्द ही कराने का आश्वासन दिया। उधर, इसी मांग को लेकर वकील सोमवार से अनिश्चितकालीन समय के लिए कार्य से विरत रहेंगे। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाता है, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान शकील अहमद, अशोक चौहान, गौरव शर्मा, अली वाइज, फुरकान अहमद, जयविंदर सिंह, निमित सक्सेना आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।