फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sub-registrar office should be built in the new tehsil complex Guldia

Amroha News: नवीन तहसील परिसर गुलड़िया में बनाया जाए उपनिबंधक कार्यालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Sub-registrar office should be built in the new tehsil complex Guldia
अमरोहा। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन शनिवार को 13वें दिन भी जारी रहा। दो टूक कहा कि जब तक उपनिबंधक कार्यालय नवीन तहसील परिसर गुलड़िया में नहीं बनाया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के आंदोलन के चलते वादकारियों को भारी परेशानी हो रही है। रजिस्ट्री न होने सरकार को लाखाें रुपये रोज का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व महासचिव सतेंद्र पाल सिंह के संयुक्त नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कहा कि उप निबंधक कार्यालय तहसील मुख्यालय पर ही स्थित होना चाहिए। उप निबंधक कार्यालय को जिला उपभोक्ता फोरम न्यायालय जोया रोड पर प्रस्तावित एआईजी स्टाम्प कार्यालय नव निर्माणाधीन में ही समाहित किया जा रहा है, जो कलक्ट्रेट के निकट है। कलक्ट्रेट में निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव प्रक्रिया संचालित होती है और समय-समय पर अमरोहा जोया रोड जनमानस के लिए पूर्णता बंद कर दी जाती है। यदि उप निबंधक कार्यालय प्रस्तावित स्थान पर होगा तो बंद के समय के दौरान निबंधन संबंधी कार्य नहीं होगा। इससे उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व की हानि होगी और निबंधन कार्य में भी कमी आएगी। उनकी मांग है कि उपनिबंधक कार्यालय नवीन तहसील परिसर में बने। इस दौरान विमल किशोर, अजयपाल ठाकुर, रामफल सिंह, खालिद हुसैन, प्रिंस भटनागर, हरज्ञान सिंह, टीकाराम सैनी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed