फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students understood the working style of police

Amroha News: छात्राओं ने समझी पुलिस की कार्यशैली

Sat, 30 Aug 2025 03:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Students understood the working style of police
मंडी धनौरा। फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लोहर्रा की छात्राओं ने शुक्रवार को धनौरा थाने पहुंचकर पुलिस के काम करने का तरीका जाना। कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराध और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान छात्रा नवनीत कौर को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर भी बैठाकर उसके दायित्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत प्रबंधक देवव्रत यादव के नेतृत्व में फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज की छात्राओं मंडी धनौरा थाने पहुंचीं। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने छात्राओं को साइबर क्राइम, महिला हेल्पलाइन एवं आपातकालीन सेवाओं तथा यातायात नियमों की जानकारी दी। उनको पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया गया। इस दौरान कक्षा 11 की छात्रा नवनीत कौर ने थाना प्रभारी बनकर जनसुनवाई व अन्य कार्यों का अनुभव प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। साथ ही इनसे बचाव के बारे में भी बताया। कहा कि अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और फर्जी ऑफरों से सतर्क रहे। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 तथा अन्य उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर पवन देवी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed