फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students of two colleges of Gajraula will participate in district level Kabaddi

Amroha News: जिलास्तरीय कबड्डी में हिस्सा लेंगी गजरौला के दो कॉलेजों की छात्राएं

Wed, 27 Aug 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 27 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Students of two colleges of Gajraula will participate in district level Kabaddi
गजरौला। शिव इंटर कॉलेज और ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की छात्राओं ने संकुल स्तर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ही कॉलेजों की छात्राएं जिलास्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी टीम के चयन के लिए मंगलवार को संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। शिव इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. शलभ भारद्वाज ने की। प्रतियोगिता में शिव इंटर कॉलेज, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, नारायन स्मारक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। पहले अंडर-19 की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की टीम ने शिव इंटर कॉलेज की टीम को पराजित किया। विजेता टीम की खिलाड़ी निशि, धनिष्ठा, सोनी, सोनिया, मंतशा, सपना, सानिया, वंशिका, दीपांशी, रजनी, अंतिका, निशा अब जिलास्तर पर खेलेंगी।
विज्ञापन

अंडर–17 में शिव इंटर कॉलेज व ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शिव इंटर कॉलेज की टीम जीती। टीम की सुधा, सोफिया, अंशी, राधिका, शोभा, दुर्गा, रोहिका, सोनाक्षी, अंशु, खुशी, आफरीन, उजाला जिला स्तरीय पर खेलेंगी। निर्णायक की भूमिका शैलेंद्र कुमार, उमेश कुमार, रेणु ठाकुर ने निभाई। संजय चौहान, रविंद्र कुमार, चरण पाल का प्रतियोगिता में सहयोग रहा। संकुल प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि विजेता टीम की छात्राएं तीन सितंबर को धनौरा के लायंस कन्या विद्यालय में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed