फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   students kept hitting each other with knives in Amroha

यूपी: अमरोहा में दुकानदार समझाता रहा, छात्र एक-दूसरे को मारते रहे चाकू

Tue, 24 Aug 2021 06:45 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 24 Aug 2021 06:45 PM IST
सार

अमरोहा में मामूली बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में हुई चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। चाकू लगने से दो छात्र घायल हो गए। एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
students kept hitting each other with knives in Amroha
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मामूली बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद वह आपस में एक दूसरे पर चाकू से हमला करने लगे। इस घटना में दो छात्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से एक घायल छात्र को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अचानक हुई इस घटना से लोगों में भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन


झगड़ा क्यों हुआ, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल चौराहे की है। करीब ढाई बजे चौराहे पर छात्रों के दो गुट इकट्ठा हुए थे। किसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते छात्रों के दोनों गुटों में मारपीट और चाकूबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन


घटना से स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय दुकानदारों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके छात्र एक-दूसरे पर हमला करते रहे। घटना में मोहल्ला पचपदरा निवासी अब्दुल्ला के पेट में चाकू लगा। जबकि हाथ में चाकू लगने से हमजा भी घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे, तब संभले हालात 
बवाल की सूचना मिलते ही कोर्ट चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बिगड़ते हालातों को संभाला। चाकूबाजी में लहूलुहान दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्स केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से अब्दुल्ला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एक की हालत नाजुक, एक को लिया हिरासत में  
निजी अस्पताल से भी उसके मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि छात्रों के गुटों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed